क्या 2026 में जदयू की कमान संभालेंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत?

पटना 01 जनवरी। नव वर्ष 2026 की दस्तक के साथ ही बिहार की राजनीति में अटकलों और चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। राजधानी पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे जदयू समर्थकों के बैनर-पोस्टरों ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। इन बैनरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने और पार्टी की अगली पीढ़ी का नेतृत्व सौंपने की मांग खुले तौर पर की गई है। बैनरों की भाषा और भाव से यह साफ झलकता है कि जदयू के भीतर एक वर्ग 2026 को नेतृत्व परिवर्तन के साल के रूप में देख रहा है।पटना में लगाए गए इन बैनरों में नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ शायरी और नारे के अंदाज में संदेश लिखा गया है। नीतीश सेवक, मांगे निशांत, चाचा जी के हाथों में सुरक्षित अपना बिहारज् अब पार्टी के अगले जेनरेशन का भविष्य संवारें भाई निशांत कुमार जैसे वाक्य सीधे-सीधे इस ओर इशारा करते हैं कि निशांत कुमार को पार्टी की अगली उम्मीद के तौर पर पेश किया जा रहा है। कुछ पोस्टरों में तो यहां तक लिखा गया है कि बिहार की जनता निशांत कुमार को राजनीति में देखना चाहती है।

RO No. 13467/11