
कोरबा। पसान तहसील के अंतर्गत आने वाले लेंगी गांव में नक्श की उपलब्धता न होने के कारण लोग मुश्किल में है। खास तौर पर राजस्व संबंधित कामकाज में लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। दूसरी ओर जमीन से जुड़े मसले भी उन्हें परेशान कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गाँव का इतिहास तो है काफी पुराना लेकिन अब तक की स्थिति में राजस्व रिकॉर्ड में गांव का नक्शा ना होने के कारण कई प्रकार की समस्या बनी हुई है । अनाज उत्पादन के साथ रखना सत्यापन से लेकर विभिन्न मामलों में जमीन बंटवारा और नामांतरण को लेकर समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। पटवारी से लेकर तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पर भी इस मामले का समाधान नहीं हो सका है। बताया गया कि जंगल से घिरे हुए गांव में नक्शा की उपलब्धता की कमी से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। हाल में ही एक संगठन के द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान लोगों ने इस बारे में जानकारी दी तब मालूम चला कि स्थानीय स्तर पर मुश्किलें किस प्रकार की हैं। यद्यपि ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने नक्शे से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारियों को कई मौके पर अवगत कराया। उन्हें आश्वासन तो जरूर प्राप्त हुए लेकिन समाधान एक प्रकार से सपना जैसा बनकर रह गया है। प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है ताकि लोगों की दीर्घकालीक समस्याओं का समाधान हो सके।
















