
नईदिल्ली, 0७ फरवरी ।
लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली-आगरा और ढक्कन समेत भारत के दूसरे बड़े शहरों पर हमले की खुली धमकी दी है। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी द्वारा हमले की यह धमकी उसकी बौखलाहट को दर्शाता है। दरअसल, तथाकथित कश्मीर सॉलिडैरिटी डे पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां की। इस दौरान उसने भारत को लेकर भडक़ाऊ बयान दिया और भारत के बड़े शहरों में हमले की धमकी दी।
क्या बोला आतंकी सैयद अब्दुल ने भारत को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा, कश्मीर को आजाद कराने का आपका, यानी मरकजी मुस्लिम लीग का होगा, जिनकी तारीख गवाह है कुर्बानियों की और इंशाअल्लाह अपने बुजुर्गों की वसीयतें भी याद हैं। जिन्होंने कहा था, हम अखंड भारत को खंड खंड कर देंगे। हम आगरा को आग लगाएंगे। हम दक्कन को दहकाएंगे। हम दिल्ली को दहलाएंगे। और इंशाअल्लाह हम अपनी बुजुर्गों की उन वसीयतों पर आज भी कायम हैं। ज्ञात हो कि सैयद अब्दुल रहमान नकवी लश्कर के मुखौटा संगठन मिल्ली मुस्लिम लीग का नेता है। इस लश्कर आतंकी को हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का करीबी सहयोगी बताया जाता है।

























