
कोरबा। प्राचीन जीवन मूल्य और परंपरा के साथ मातृशक्ति का कदमताल करना जारी है। अपनी संस्कृति से संबंधित मूल तत्वों की स्वीकार्यता और मान्यताओं को मजबूत देने के लिए कोरबा में शारदा विहार कालोनी के पावर इंपीरिया में करवा चौथ का पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम किया गया। सभी ने अपने पति के दीर्घ, आरोग्य व यशस्वी जीवन के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने इस अवसर पर संकल्प लिया कि नवीनता का ध्यान रखने के साथ प्राचीनता को कभी भी विस्तृत नहीं किया जाएगा।फ्रेंड्स ग्रुप के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को श्रीमति कल्पना मिश्रा का मार्गदर्शन मिला। श्रीमती रजनी इंदा ने विशेष सहयोग किया। इसके अंतर्गत पूजा के विधान पूरे किए गए। सभी ने पूजा के बाद कथा सुनी। अनीता इंदा, विनीत सोनी, सोनल शाह, अर्चना अंजय, पूजा कुंडू सरिता अग्रवाल, मनीषा मोदी, ममता, रितु सिंघानिया, कंचन मोटवानी, अलका फिलिप, तारा सोनी, सुदीप्त चौधरी, पिंकी वर्मा, असलेखा एवं बबली भामरा उपस्थित रहे।





















