हाथी के कुचलने से महिला एवं बच्चे की मौत

एमसीबी। भरतपुर वनांचल क्षेत्र के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व पार्क परिक्षेत्र में हाथी ने महिला को कुचल दिया. घटना मंगलवार रात की है. महिला और उसके बच्चे घर में सो रहे थे उस वक्त नर हाथी ने हमला किया. हाथी ने जैसे ही कच्चे मकान को धक्का देना शुरु किया घर के भीतर बच्चों के साथ सो रही इतवरिया बालंद जाग गई. घर के बाहर हाथी की मौजूदगी से पूरा परिवार दहशत में आ गया. इतवरिया अपने बच्चों के साथ भागने की तैयारी कर रही थी तभी हाथी ने उनको कुचल दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. 1 बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. जख्मी बच्चे का इलाज अस्पताल में जारी है.हाथी के हमले में महिला की मौत: ग्रामीणों के अनुसार, यह वही जंगली नर हाथी है जो पिछले कई महीनों से गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व और संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बीच लगातार विचरण कर रहा है. हाथी अब तक कई घरों को नुकसान पहुंचा चुका है और कई ग्रामीणों की जान भी ले चुका है. इसके बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है.गांव की ओर हाथी के आने की कोई सूचना वन विभाग से नहीं मिली थी. यदि सूचना मिल जाती तो वे सुरक्षित स्थान पर शरण ले सकते थे और यह दुखद घटना टल सकती थी. हमारी मांग है कि इस जंगली हाथी को पकडक़र जंगल सफारी या चिडिय़ाघर में भेजा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों: स्थानीय निवासी, ढाब गांव

RO No. 13467/11