जांजगीर। पुटपुरा के नवा तालाब में शनिवार सुबह महिला का शव मिला। मृतका की पहचान 48 वर्षीय सरस्वती राठौर के रूप में हुई है। महिला के गले में ईंट बंधी थी। गुरुवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को महिला लापता हो गई थी। तीसरे दिन शनिवार को शव तालाब में मिला है। शार्ट पीएम में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुटपुरा निवासी सरस्वती राठौर शुक्रवार रात से लापता थी। पति भरतलाल राठौर ने रात करीब 8 बजे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भरतलाल ने पूछताछ में बताया था कि गुरुवार की रात पत्नी से झगड़ा हुआ था। शुक्रवार सुबह जब भरतलाल की नींद खुली, तो पत्नी कमरे में नहीं थी। उसने आसपास तलाश की, लेकिन पत्नी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह थाने पहुंचा। वहीं शनिवार सुबह करीब 7 बजे गांव की महिला तालाब के पास से गुजर रही थी। उसने पानी में शव देखा। महिला ने इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव तालाब से निकाला गया। मृतका महिला।
पति संदेह के घेरे में शव तालाब से निकाला, तो महिला के गले में ईंट बंधी थी। वहीं शरीर पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का संदेह पति पर है। पड़ोसियों ने बताया सरस्वती के दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। एक जम्मू में तो दूसरा गांव में मां-पिता से अलग रहता है। सरस्वती का पति उससे झगड़ा करता था। कई बार उसे पीटा गया। जिस तालाब में शव मिला है, वह मृतका के घर से ज्यादा दूर नहीं है। शव को ईंट, कपड़े व रस्सी से बांधकर तालाब में डाला गया था, लेकिन शव सतह पर आ गया।