अपने काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करती है महिलाएं: खुटिया

कोरबा । जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक आर सी खुटिया ने कहा कि महिलाएं अपने काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करती हैं। श्री खुटिया ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में तेजी से बदलाव (परिवर्तन) हो रहा है । ऐसे समय में आप जैसे नेताओं, राजनैतिक को आगे आना चाहिए ।
जून 2025 से लगातार देशभर में संगठन के कायाकल्प अभियान के तहत् संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है । देश भर के कई राज्यों में जिला अध्यक्षों का चयन किया जा चुका है और कई राज्यों में इस अभियान के तहत् जिला अध्यक्ष चयन करने प्रक्रिया प्रगतिशील है । इसी अभियान के तहत् छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 41 संगठन जिलों में एआईसीसी परिवेक्षक के साथ 3-3 पीसीसी परिवेक्षक अपने – अपने प्रभार जिलों में लगातार बैठक लेकर कांग्रेसजनों के साथ – साथ आमजनों की मंशा जानने का कार्य कर रहे हैं ।
कोरबा जिले में एआईसीसी परिवेक्षक डॉ.रामचंद्र खुटिया, पीसीसी परिवेक्षक मोहन मरकाम, छाया वर्मा, राजेन्द्र तिवारी ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर की संयुक्त बैठक लेकर महिलाओं को भी राजनीति में आगे आने का आव्हान किया और वन – टू – वन महिला नेत्रियों से उनकी राय व पसंद पुछा।
डॉ. आर सी खुटिया ने बताया कि अब तक ग्रामीण क्षेत्र से दो और शहर जिला हेतु 10 कांग्रेस नेताओं ने आवेदन प्रस्तुत किया है । इसके अलावा और भी लोंगो ने आवेदन पत्र लिया है एक दो दिनों में सभी प्राप्त आवेदन पत्र की सूची बनाकर आवेदकों के नाम सार्वजनिक किया जावेगा । डॉ.खुटिया ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 6 – 6 नामों का पैनल बनाकर एआईसीसी को रिपोर्ट सौंपा जावेगा। डॉ. आर सी खुटिया के उद्बोधन से प्रभावित होकर महिलाओं ने भी आवेदन जमा किया है । जानकारी के अनुसार ग्रामीण से एक एवं शहर से तीन महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आवेदन जमा किया है ।बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी परिवेक्षक मोहन मरकाम ने कहा कि भारत में महिलाएं, शक्ति का प्रतीक है । राजनीति में महिलाएं ख्याति अर्जित कर सकती हैं। यह पूरी तरह से आप निर्भर है कि आप अपनी क्षमता का कैसे उपयोग करती हैं । आप किसी प्रत्याशी को जीत दिलाने में सक्षम एवं बेहतर होते हैं क्योंकि आप घर के रसोई तक पहुंचकर पार्टी के रीति नीति का प्रचार – प्रसार कर पाती हैं ।बैठक को पीसीसी परिवेक्षक पूर्व सांसद छाया वर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने राजनीति में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव, मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश परसाई, सपना चौहान, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी एवं प्रभा तंवर, प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, अर्चना उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

RO No. 13467/11