मुरुम ढुलाई में लगा ट्रेक्टर ट्राली पलटा, दबकर युवक की मौत

जनकपुर। एमसीबी जिले के जनकपुर थाना अंतर्गत ग्राम हरचोका में मुख्य सडक़ से मवई नदी रेत खदान तक वाहनों के आने जाने के लिए मिट्टीकृत सडक़ निर्माण के लिए मुरुम की ढुलाई कार्य कर रही ट्रेक्टर ट्राली के पलट जाने से चपेट में आया एक युवक की मृत्यु हो गई। सूचना पर जनकपुर पुलिस मर्ग कायम कर घटना स्थल व शव का निरीक्षण एवं गवाहों का कथन, पंचो की राय तथा पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पी.एम. करा शार्ट रिपोर्ट प्राप्त किया और मृतक के भाई के कथन अनुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरचोका के मवई नदी स्थित रेत खदान से रेत निकालने हेतु मिट्टीकृत सडक़ का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। मुरुम ढुलाई कार्य के लिए ट्रेक्टर ट्राली एवं मुरुम बिछाने के लिए पोकलैण्ड मशीन लगाया गया था। पोकलैंड मशीन को महेन्द्र पटेल नाम का चालक चला रहा था। मृतक सतेन्द्र पाण्डेय स्वयं अपनी महेन्द्रा ट्रेक्टर ट्राली से मुरुम की ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान ट्रेक्टर ट्राली मवई नदी के किनारे बांस घेरा के पास पलट गई। ट्राली पलटने पर मृतक सतेन्द पाण्डेय अपने साथी राजकुमार को ट्रेक्टर ट्राली सीधा करने के लिए कहा और वहीं स्थल पर कार्य में लगे पोकलैण्ड मशीन के चालक को बुलवाया। पोकलैण्ड मशीन के चालक द्वारा मशीन को लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्राली को उठाने का प्रयास किया तो ट्राली मृतक के ऊपर गिर गयी जिससे चोंट लगने के कारण सतेंद्र पाण्डेय की मृत्यु हो गई। जनकपुर अस्पताल में लाने पर चिकत्सकों ने परीक्षण उपरान्त मृत घोषित कर दिया। पुलिस जाँच में पाया गया कि पोकलैण्ड मशीन चालक महेन्द्र पटेल के द्वारा लापरवाही पूर्वक मशीन को चलाकर एक्सीडेण्ट करने से मृतक सतेन्द्र पाण्डेय की मौत हुई है जिसके बाद पुलिस ने पोकलैंड मशीन चालक के बिरुद्ध बी.एन.एस. की धारा 106(1) का अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। नकल मर्ग इण्टीमेशन विवरण अनुसार सूचक राजकुमार बैगा, घनश्याम अहिरवार ने मार्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि सतेन्द्र कुमार पाण्डेय अपने महिन्दा ट्रेक्टर में ग्राम हरचोका स्थित मवई नदी के किनारे तक रेत खदान से रेत निकालने के लिए वाहनों के आवाजाही के लिए बनाई जा रही कच्ची सडक़ में मुरुम लाने का काम कर रहा था। 30 जनवरी 2026 की शाम लगभग 06:00 बजे रामराज के घर के पास से अपने महिन्दा ट्रेक्टर ट्राली में मुरुम लेकर जैसे ही मवई नदी के किनारे बांस का भीरा लगे स्थान पर पहुंचा तो ट्रेक्टर की ट्राली पलट गई तो राजकुमार बैगा से ट्राली सीधा कराने को कहा तो राजकुमार बोला की ट्रेक्टर खीचने के लिए राड की जरुरत पड़ेगी तो राजकुमार इसके मोबाईल में फोन लगाकर राड लाने को कहा तो वह बोला कि मैं बहुत दूर में हूं वहीं आस पास सम्पर्क कर लो तब सतेन्द्र यहीं पास खडे पोकलैंड मशीन वाले को जो रोड वनाने का काम कर रहा था को बुलाकर ट्राली सीधा कराने लगा तो पोकलैंड मशीन का चालक लापरवाही पूर्वक पोकलैंड मशीन को चलाकर जिधर सतेन्द्र पाण्डेय खड़ा था ट्राली को उधर ही पल्टा दिया तो ट्राली सतेन्द्र के ऊपर गिर गई सतेन्द्र ट्राली के नीचे दब गया जिससे सतेन्द्र के सिर और शरीर में गहरी चोंट लगा है। सतेंद्र के दब जाने के तुरंत बाद पोकलैंड मशीन से ट्रेक्टर ट्राली को उठवाए और चोंटिल सतेन्द्र को वहां से उठाकर राजकुमार बैगा और दीपक अहिरवार, मुकेश सिंह, रामप्रसाद का लडका लालजी के साथ हरचोका स्थित अस्पताल लाए और वहा से जनकपुर अस्पताल सतेन्द उपाध्याय के साथ लेकर गए जहां डाक्टर ने सतेन्द्र पाण्डेय को मृत होना बताया।

RO No. 13467/10