
बाराद्वार । भाई बहन के असीम प्रेम व अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर बाजार में रौनक बढ़ जाती है. चाहे वह राखी , कपड़े , मिठाई , गिफ्ट , या अन्य का दुकान क्यों ना हो सभी जगह खरीददारी जमकर होती है. बहनें भी अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखी खरीद कर अपने भाइयों की कलाई में विधि विधान के साथ राखी बांधती हैं .यहाँ भाई बहन के बीच स्नेह और सुरक्षा के उत्सव को यादगार बनाए रखने के लिए बाराद्वार नगर की बच्ची मानसी यादव जो कक्षा पांचवी की छात्रा है ने बाजार की राखी के बदले अपने हाथों से ऊनी व सूती धागे से आकर्षक राखी बनाकर अपने भैया के कलाई में बांधकर भैया के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित की है. जिसे देखकर भैया लोकित यादव के साथ साथ माता-पिता ने भी बच्ची की इस हुनर की प्रशंसा करते हुए उन्हें गिफ्ट प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया।




























