
KORBA: कोरबा में युवक कांग्रेस ने लगातार बढ़ती बिजली बिल के विरोध में तुलसी नगर सब स्टेशन में बिजली बिल की प्रति को जलाकर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) के नेतृत्व में किया गया था।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता
– पीसीसी सचिव विकास सिंह
– जिलाध्यक्ष नाथूलाल यादव
– युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज
– महामंत्री विवेक श्रीवास
– संगठन मंत्री अमित सिंह
– जिला सचिव आकाश प्रजापति
– ब्लाक अध्यक्ष अश्वानी पटेल
इस अवसर पर पीपीसी सचिव विकास सिंह ने कहा की आम जनता एक तरफ तो महंगाई से पहले ही त्रस्त है और उसके ऊपर बिजली का बढ़ा हुआ बिल लाद दिया गया है।प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो बिजली बिल हाफ और किसानों का बिजली बिल माफ कर दिया था लेकिन भाजपा सत्ता में आते ही इस योजना को समाप्त कर दिया और अब बढ़ा हुआ बिजली बिल लोगो को मिल रहा। सिंह ने कहा की यह आमजनों खास करके गरीब, मजदूर और किसानों के साथ अन्याय है और इन पर बिजली बिल को बोझ बढ़ गया हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस जनता के साथ है और जनता की परेशानी को देखते हुए आज यहां प्रदर्शन किया गया है। यदि सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने भी अपने विचार प्रकट किए।
प्रदर्शन के दौरान की गई कार्रवाई
प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल की प्रति को जलाकर अपना विरोध जताया। उनका कहना था कि लगातार बढ़ती बिजली बिल से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
आंदोलन की चेतावनी
युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली बिल की दरें कम नहीं की गईं, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जनता के हित में लड़ाई लड़ते रहेंगे ।
































