बांग्लादेश में यूनुस का आवास ‘जमुना’ बना जंग का मैदान, सरकारी कर्मचारियों और पुलिस के बीच टकराव; भड़की हिंसा

नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीचों-बीच शुक्रवार को हिंसक झड़पें हुईं। नौवें नेशनल पे स्केल को लागू करने की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारियों का चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस के सरकारी आवास जमुना के बाहर पुलिस से टकराव हो गया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।  यह झड़पें आम चुनाव से छह दिन पहले हुई हैं। इससे पहले हिंसा की वजह से तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद छोड़कर उन्हें भारत आना पड़ा था। इसके बाद यूनुस के नेतृत्व में एक केयरटेकर सरकार बनाई गई, जिसने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने का वादा किया।

RO No. 13467/10