
कोरबा। जिले के करतला ब्लाक अंतर्गत नोनबिर्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्म दिवस मनाया गया। इसे यादगार बनाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कई स्तर पर प्रयास किये। प्रदेश अध्यक्ष योगराज टिकरिया और जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में हितग्राही सामान समारोह का कार्यक्रम रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में आकाश सक्सेना पूर्व जिला उपाध्यक्ष थे। रामकुमार गवेल मंडल अध्यक्ष, रतन सिंह राठिया, जयलाल गुप्ता, उपसरपंच पंच राजकुमार राठिया, आकाश गुप्ता, विकास राठौर, हर्ष गुप्ता, देवनारायण पटेल, पप्पू गुप्ता तथा ग्राम के लाभार्थी हितग्राही उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर अपनी बात रखी और कहा कि विष्णुदेव के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है। अनेक योजनाओं से लोगों के हितों का संरक्षण किया जाना है। ऐसे में हर कोई सरकार की कार्यप्रणाली से खुश है। युवा नेता आकाश गुप्ता ने भी इस अवसर लोगों को संबोधित किया।























