
कोरबा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने 23 जिले से अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है और 13 जिले में अभी तक नामों की घोषणा नहीं हो पाई है। इसमें कोरबा जिला भी शामिल है। कोरबा जिलाध्यक्ष के पद के नाम की घोषणा नहीं होने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं। प्रदेश कार्यसमिति में कोरबा जिले के मुकेश कौशिक, पीयूष अग्रवाल, रवि साहू, नरेंद्र पटेल को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष पद के दावेदार लगातार यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि कोरबा जिलाध्यक्ष के पद पर नाम की घोषणा कब की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा के कोरबा आगमन पर उनका दावेदारों ने अलग-अलग स्थान पर उनका स्वागत किया था। दावेदार सुभाष राठौर, वैभव शर्मा, किशन केशरवानी, अनूप यादव, सुजीत सिंह, संजय मानिकपुरी, दिव्यांश अग्निहोत्री, साकेत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी रायपुर का चक्कर कई बार लगा चुके हैं। अब वे जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम का इंतजार कर रहे हैं।





















