¥

सक्ती। जेएलएन डिग्री कालेज सक्ती में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक एड्स पखवाड़ा महोत्सव के अंर्तगत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं मानव श्रृंखला बनाकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एचआईवी एड्स जागरुकता का संदेश दिया। छात्र- छात्राओं को पोस्टर एवं रंगोली बनाकर एड्स महामारी से बचाव के प्रति जागरुक करना अवगत कराया गया। महाविद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर एड्स महामारी के बचाव के लिए तथा स्लोगन के माध्यम से जागरुक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा ने बताया कि रेड रिबन एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है, जिसके के तत्वाधान में 01 दिसंबर विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस भयावह बीमारी के संबंध में जागरुक किया जाता है कि भविष्य में इस महामारी से कैसे बचा जा सके। विज्ञान के इतनी प्रगति के बावजूद भी इस बीमारी की आज तक कोई उपाय का पता नहीं लगाया गया है। जागरुकता ही एक मात्र उपाय है। महाविद्यालय में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीडी मिश्रा से इसके संबध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रभारी एवं रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डा. देवेन्द्र शुक्ला एवं प्रो. मेघनाथ जायसवाल समेत महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे। रंगोली प्रतियोगिता में बीए अंतिम के छात्र योगेश बघेल, सविता कंवर, हुमेरा खान प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा देवकुमारी सिदार, चन्द्रकला देवांगन द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू यादव एवं दिव्या सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

RO No. 13467/10