
इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस वित्तीय वर्ष के लिए पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। IMF ने पाकिस्तान की विदेशी लोन की जरूरत को घटाकर 25 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के हवाले से बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस वित्तीय वर्ष के लिए पाकिस्तान की विदेशी लोन की आवश्यकता को संशोधित कर 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर कर दिया है। IMFने इसमें 3.4 अरब अमेरिकी डॉलर की कटौती की है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने सरकार के आर्थिक पूर्वानुमानों को खारिज करते हुए पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर केवल दो प्रतिशत कर दिया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की एक रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, आईएमएफ ने भी इस वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान के अपने मुद्रास्फीति अनुमान को 25.9 प्रतिशत से घटाकर 22.8 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ ने चालू खाता घाटा (सीएडी), आयात, आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति और सकल वित्तीय आवश्यकताओं के लिए वित्त मंत्रालय के अनुमानों को स्वीकार नहीं किया है।






















