
कोरबा। निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के अंतर्गत दिव्यांग और अक्षम मतदाताओं को सुविधा दी गई। वार्ड क्रमांक 17 के मतदाता किरोड़ीमल अग्रवाल को मतदान केंद्र विद्युत गृह-1 तक लाने का काम स्काउट गाइड के रोवर रीडर राजीव साहू, पंकज साहू व पंकज शर्मा ने किया। अग्रवाल ने अपने प्रतिनिधि की सहायता से यहां मतदान किया।
























