अभद्र व्यवहार व कार्य में बाधा पहुंचने पर एसईसीएल ने घोषित किया अवांछित व्यक्ति

बैकुंठपुर। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक ने आदेश जारी कर एक ठेकेदार को बैकुंठपुर क्षेत्र के परिसर में पाए जाने पर अवांछित व्यक्ति की घोषणा की है। क्षेत्रीय मुख्यालय के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक के द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित है कि मनीष कुमार सिंह आत्म मिथिलेश सिंह निवासी चर्चा जिला कोरिया को एसईसीएल कॉलोनी में आकर कई बार अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किए जाने एवं कार्यालय कार्य में बाधा पहुंचाने के कारण एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के लिए अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है इस आदेश के दृष्टिगत मनीष कुमार सिंह आत्मज मिथिलेश सिंह एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में प्रवेश निषेध होगा प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष सिंह चरचा कालरी में ठेकेदारी का कार्य करते हैं व सुभाष नगर स्थित चरचा कालरी प्रबंधन के विभागीय आवास में अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं दो महीने पूर्व उक्त आवास के बिजली पानी की भी कटौती प्रबंधन द्वारा की गई थी पूर्व में चरचा कालरी प्रबंधक कार्यालय में गाली गलौज से संबंधित वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। गौरतलब है कि एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र बैकुंठपुर क्षेत्र के इतिहास में पहली बार किसी व्यक्ति को संपूर्ण बैकुंठपुर क्षेत्र में अवांछित घोषित किया गया है।

RO No. 13467/11