
अकलतरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमोरा अकलतरा मे राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संस्था के प्रभारी प्राचार्य आशीष मिश्रा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना तथा स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को व्याख्याता मीना राय, ललिता साहू, सुलेखा आदिले ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनएसएस स्वयंसेवक अंजली, चंद्रकुमारी, राजेश्वरी, लीना, सुषमा, सुक्रिता के द्वारा लक्ष्य जीत की प्रस्तुति दी गयी। स्नेहा, संर्जना, रिया कश्यप, रिया वर्मा के द्वारा सद्भावना गीत एवं प्रिंस निर्मलकर, दीपक यादव, संदीप, अनीश, प्रेम, हिशेश्वरी, आस्था, नेहा कैवर्त के द्वारा कविता की प्रस्तुति दी गई। लव , इंद्रजीत, सागर, अनुराग, हरीश और रिया, दीक्षा, प्रिया संध्या पटेल के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्य गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंर्तगत विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार कैवर्त के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन आशा शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।