
सूरजपुर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर के थाना एवं चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के दौरान जिले भर में 52 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर आरोपितों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। ग्राम धरमपुर के रविकुमार यादव से दस लीटर, रोहित यादव से चार लीटर, दुलेराम बरगाह से चार लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसी क्रम में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घसियापारा के गुंजा नायक से चार लीटर, ग्राम करसी के कोमल से चार लीटर, चौकी चेन्द्रा के ग्राम पकनी के प्रतीमा से तीन लीटर, थाना झिलमिली के ग्राम दवनसरा के अजय बरगाह से तीन लीटर, थाना विश्रामपुर के ग्राम गोविन्दपुर के रामप्रताप से छह लीटर, शिवनंदनपुर के विजय राजवाड़े से आठ लीटर तथा थाना चांदनी पुलिस ने ग्राम नवाटोला निवासी अमलेन्द्र प्रजापति से छह लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



















