
लखनपुर। लखनपुर अस्पताल में भर्ती महिला को 60 हज़ार रूपये का लाभ दिलाने का झांसा देकर तीन हजार ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता महिला ने लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। जानकारी के अनुसार एतवारो पति सोनसाय केवरा कटाईपारा थाना लखनपुर की निवासी है। 21 अक्टूबर दिन शनिवार के दोपहर लगभग दो बजे बीमार होने पर उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल में भर्ती हुई।
भर्ती कक्ष में बेड के सामने युवक अपने पत्नी और बच्चे के साथ उपचार के लिए भर्ती था। युवक के द्वारा सरकार की ओर से 60 हजार रूपये का लाभ दिलाने का झांसा दिया। महिला उसके झांसे में आ गई और राजकुमार के साथ 23 अक्टूबर दिन सोमवार को अस्पताल में भर्ती महिला इतवारो लखनपुर थाने से आगे बस स्टैंड की ओर गई । इसी दौरान ठगी युवक ने ग्रामीण महिला से 3000 नकद और उसकी पुत्री ममता सिंह का आधार कार्ड ले लिया और उसे बैंक में पर्ची लाने भेज दिया जब महिला उक्त स्थान पर वापस लौटी तो देखी की युवक वहां से फरार हो गया। इसके बाद महिला को ठगी होने का एहसास हुआ और अस्पताल से छुट्टी करने उपरांत महिला ने लखनपुर थाने पहुंच 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया है। फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।























