आंखें हमारे शरीर का सबसे सेंसिटिव हिस्सा माना जाता है। तो वहीं कुछ लोगों की आदत होती है कि वह हर समय आंखों को छूते रहते हैं और उनको रगड़ते रहते हैं। कई बार आंखों में खुजली होने पर हाथों से छू लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपकी आंखों को कई तरह का नुकसान हो सकता है।
ऐसे में अगर आप भी बार-बार अपनी आंखों को छूते व रगड़ते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आंखों को बार-बार छूने या रगडऩे से क्या नुकसान हो सकते हैं।
आंखों को बार-बार रगडऩे से कॉर्निया को नुकसान पहुंचने की संभावना होती है। ऐसा करने पर कॉर्निया पर खरोंच भी आ सकती है। इससे आपको परमानेंट विजन प्रॉब्लम या स्कार टिशू के साथ अन्य कई समस्या हो सकती हैं। वहीं बार-बार आंखों को रगडऩे से आंखों में इंफेक्शन, एलर्जी या रेडनेस की समस्या हो सकती है। वहीं आंखों को रगडऩे पर अनचाहा दबाव पडऩे से वेगस नर्व भी एक्टिव हो सकती है। जो हार्ट की गति में भी कमी ला सकती है।
कई बार आंखों को तेज से रगडऩे पर उनकी कैपिलरी टूट सकती है। जिसकी वजह से आपकी आंखें लाल हो सकती हैं और आंखों में लाल थक्का बन सकता है। वहीं आंखों को ज्यादा रगडऩे से डार्क सर्कल्स भी हो जाते हैं। इसके कारण आंखों के आसपास की त्वचा का रंग डार्क हो जाता है।
आपको बता दें कि जो लोग दिनभर में कई बार आंखें रगड़ते हैं, उनको कंजक्टिवाइटिस नामक आंखों का रोग भी हो सकता है। क्योंकि आपके हाथ में कई सारे वायरस और बैक्टीरिया होते हैं। जो रगडऩे पर आंखों में चले जाते हैं। जिससे आंखों में सूजन हो सकती है और आंखें भी लाल हो सकती हैं। कंजक्टिवाइटिस की समस्या होने पर आंखों में दर्द हो सकता है और यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है।
इसलिए आपको बार-बार आंखों को छूने व रगडऩे से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर आंख संबंधी कई समस्या हो सकती हैं। इससे आपको धुंधलापन हो सकता है और साथ ही अधिक लाइट के प्रति आंखें संवेदनशील भी हो सकती हैं।