आंदोलन की रूपरेखा बनी

कोरबा। बिजली कर्मचारी संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बोर्ड के द्वारा अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। बिजली कर्मचारी महासंघ के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की थी। इसके अलावा आईटीआई के आधार पर नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति एवं कैशलेस के माध्यम से ईलाज की सुविधा का आश्वासन मंडल के द्वारा दिया गया था। कुछ दिनों तक बोर्ड के आश्वासन का इंतजार करते हुए उनके परिपालन पर नजर बनाए हुए हैं। अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में आंदोलन होगा। बैठक में एस.बी.राजपूत, नवरतन बरेठ, राघवेंद्र राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
है।

RO No. 13467/11