रायपुर। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला आईटी इंजीनियर से 88 लाख की ठगी करने वाले आरोपी पी. हरिकिशोर सिंह (44) को कांचीपुर चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूलत बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। आरोपी के चार अलग-अलग खातों में साइबर रेंज पुलिस ने 57 लाख रुपये होल्ड करवाए हैं। उस पर कर्नाटक में भी अपराध दर्ज है। वह चेन्नई में जाकर वहां के सिम कार्ड, बैंक खाते जुटाए। इसके बाद मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल जाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया था। फरार आरोपियों की पतसाजी में टीम लगी है।