
कोच्चि। बॉलिवुड अभिनेता साजिद खान का बुधवार को निधन हो गया। वह कैंसर से लंबे समय से पीडि़त थे। अभिनेता साजिद खान ने महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त के बिरजू के युवा संस्करण की भूमिका निभाई थी और बाद में उन्होंने माया और द सिंगिंग फिलीपीना जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट से मशहूरियत हासिल की थी। एक्टर साजिद ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अभिनेता को केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में दफनाया गया। मदर इंडिया के बाद साजिद ने सन ऑफ इंडिया में भूमिका निभाई थी।


























