
कोरबा। भले ही 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक महतारी वंदन योजना के आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई है। पहले से इस तारीख की घोषणा सरकार की ओर से की गई थी। इससे ऐसा मान लिया गया है कि अब रास्ते बंद हो गए हैं। जिले में ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन को लेकर बने संशय से काफी महिलाएं आवेदन करने से छूट गईं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रक्रिया अंतिम नहीं है और आगे भी ऐसी महिलाओं को आवेदन करने के लिए मौके दिए जाएंगे। विधानसभा की कार्यवाही में इस बात को स्पष्ट किया गया है। विधायक संगीता सिन्हा के प्रस्ताव पर यह जानकारी मंत्री की ओर से दी गई।



















