
जांजगीर। आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर में आबकारी विभाग की अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जिसमें टीम ने 557 लीटर महुआ शराब जब्त की है। साथ ही 3600 किग्रा महुआ लाहन नष्ट की गई। आबकारी टीम ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए आबकारी स्टॉफ विभिन्न चिन्हांकित स्थानों पर पहुंचकर छापेमारी की। जिसमें टीम को बड़ी सफलता मिली। आबकारी टीम ने रविवार को ग्राम भैंसतरा डेरा में तालाब किनारे में आसवित 30 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त किया है। इसी तरह ग्राम खोरसी डेरा में महानदी किनारे आसवित 60 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त किया है। वहीं तीसरी कार्रवाई ग्राम कमरीद के नाला किनारे आसवित 250 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 3600 किग्रा महुआ लाहन बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह टीम ने सोमवार को कटौद के सबरिया डेरा में तालाब किनारे 210 लीटर महुआ शराब जब्त किए है। यहां 8 भ_ी ऐसी चढ़ी थी जहां से हजारों लीटर महुआ शराब बन सकती थी। जहां छापेमारी कर साथ ही बड़ी मात्रा में शराब निर्माण की सामग्री आदि नष्ट किए गए। ग्राम भैंसतरा में वीरेन्द्र भवाईत के मकान से आसवित 3 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद किए जाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34-1 क के तहत प्रकरण कायम किया गया। संयुक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज राठौर के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक रमेश सिदार, यीवरेश कुमार, सुनील रात्रे एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस ने जब्त की 58 पाव देशी शराब
चांपा पुलिस ने ग्राम सिवनी निवासी नारायण प्रसाद धीवर के कब्जे 58 पाव देशी प्लेन शराब किमती 4640 रुपए एवं बिक्री रकम 200 रुपए बरामद की गई। आरोपी नारायण प्रसाद धीवर निवासी भाठापारा सिवनी थाना चाम्पा के विरूद्ध थाना चाम्पा में धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।





























