
कोरबा। चांपा जाने वाले मार्ग पर इमलीडुग्गू क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बेजाकब्जा के मामले बढऩे लगे हैं। खबर के अनुसार पहले यहां नगर निगम के द्वारा यहां-वहां से लाकर कचरा डम्प किया जा रहा था। लोगों ने यह मान लिया कि जमीन सरकारी होगी और इसलिए इस तरह से उपयोग हो रहा है। अब इसी हिस्से में बिजली घरों से निकलने वाली राख को डम्प किया जा रहा है। इस पर किसी को एतराज नहीं है। दावे किये जा रहे हैं कि इलाके के एक पार्षद के द्वारा जमीन को अपना बताया जा रहा है और तर्क दिया जा रहा है कि गड्ढा को भरने के लिए राखड़ पटवाने के लिए कहा गया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जो जमीन सरकारी है वह अब निजी कैसे हो गई।





















