
बगदाद, २९ अगस्त । इराक में साल 2016 में हुए बम विस्फोट के तीन दोषियों को फांसी की सजा दे दी गई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बगदाद के शॉपिंग जिले में हुए विस्फोट में उस समय 320 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस समूह ने ली थी। बगदाद के शॉपिंग जिले में हुए इस भीषण आग लगने वाले कार बम विस्फोट में कम से कम 323 लोग मारे गए थे। मालूम हो कि यह विस्फोट इराक में अब तक के हुए सबसे घातक हमलों में से एक था। यह विस्फोट उस समय हुआ, जब मुस्लिम पवित्र महीने रमजान के अंत में ईद-उल-फितर त्योहार से पहले हुई थी। यह विस्फोट इतनी भीषण थी की मरने वाले लोगों का पहचान करना मुश्किल हो गया था। इस दौरान आंतरिक मंत्री मोहम्मद गब्बन ने इस्तीफा दे दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने पीडि़तों के परिवारों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस आतंकी बमबारी हमले में शामिल तीन प्रमुख आरोपियों को फांसी की सजा दी गई है।इस विस्फोट के बाद इराक की सरकार ने हमले के मुख्य आरोपी को देश के बाहर से गिरफ्तार कर लिया था। एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में इराक ने 11 से अधिक लोगों को फांसी दी थी। हालांकि, इस मामले में 41 से अधिक लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी।





















