
नईदिल्ली, 0७ सितम्बर।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा हमला बोला है। पूर्व ङ्खस्नढ्ढ अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, 18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना प्रारंभ हुआ था। उसी दिन मैंने पहले दिन कहा था कि यह खिलाडिय़ों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है। विशेषकर भूपेंद्र हुड्डा , प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। आज यह बात सच साबित हुई कि इस पूरे आंदोलन में जो हमारे खिलाफ षड्यंत्र के तहत किया गया उसमें कांग्रेस शामिल थी और इसका नेतृत्व भूपेंद्र हुड्डा कर रहे थे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।
इसकी जानकारी उन्होंने सुबह ही एक्स पर दी थी। इससे पहले दोनों पहलवानों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके आवास पर मुलाकात की थी। वहां से दोनों कांग्रेस मुख्यालय पुहंचे। जहां कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। आपको जानकारी के लिए बता दें कि विनेश को जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। जो चरखी दादरी जिला में आता है। ये सीट जाट बाहुल्य है।