ईंट भट्टा संचालक को जान से मारने की धमकी

जांजगीर-चांपा। ईट भट्टा संचालक से शराब पीने के लिए रुपए की मांग करने व मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा का मामला है। इस संबंध में अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील लहरे 19 जून को 2 बजे के आस पास सेंट्रल बैंक अकलतरा जा रहा था, उसी समय प्रभात कुरें, भगत बंजारे एंव दीपक लहरे पैशन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 एएन 8999 से आये प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा की मांग करने लगे। जिस पर ईट भट्टा संचालक सुनील लहरे ने रुपए देने से मना कर दिया। जिस पर तैश में आकर तीनों लोगों ने संचालक से हुज्जतबाजी करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं इसके साथ ही उनसे मारपीट भी की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में धारा 327,506,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपियो को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर 10 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

RO No. 13467/11