
रायपुर, 0७ मई ।
महादेव आनलाइन सट्टा देशभर में चल रहा है। पुलिस, ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। इतनी सख्ती के बाद इस पर कोई असर नहीं पड़ा है। पहले की ही तरह अब भी महादेव बुक का सिस्टम काम कर रहा है। करीब 800 ब्रांच दुनियाभर में संचालित हो रही हैं। इसकी जानकारी सट्टा एप के विज्ञापन में जारी की जाती है। इस नेटवर्क से करीब 10 हजार लोग जुड़े हुए हैं। इनमें करीब नौ हजार लोग अलग-अलग ब्रांच से लेकर पैनल में नौकरी कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान बड़े खाईवाल शहर छोड़ चुके हैं। कुछ दुबई में हैं तो कुछ गोवा, हैदराबाद और पुणे में रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रत्येक माह 70 युवक छत्तीसगढ़ सहित देशभर से दुबई जाते हैं, जिन्हें अलग-अलग काम की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया जाता है। वह यहां आकर सट्टा का संचालन करते हैं। नए युवकों को ट्रेनिंग देते हैं।

























