
कोरबा। एसईसीएल केन्द्रीय कर्मशाला कोरबा पूर्व में संडे ड्यूटी में कटौती की जा रही है। अब तक दो संडे ड्यूटी मिलता था। बजट कम बताकर अब एक संडे ड्यूटी दिया जाएगा। संडे ड्यूटी में कटौती होने पर श्रमिकों में आक्रोश है। यूनियन प्रतिनिधियों का मानना है कि दीवाली के बाइ इसके लिए प्रयास किया जाएगा । आवेदन पत्र देने के साथ साथ सांसद से भी मुलाकात की जाएगी।





















