नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगले भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। अपने 40 साल लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के बाद अब एडमिरल दिनेश नौसेना के शीर्ष पद पर सेवाएं देने को तैयार हैं। त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं। गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक नए नौसेना प्रमुख आगामी 30 अप्रैल को कार्यभार संभालेंगे। नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले एडमिरल त्रिपाठी पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन-चीफ, के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। त्रिपाठी एडमिरल आर हरिकुमार की जगह लेंगे।