
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले में धान खरीदी को लेकर जहां एक और प्रशासन सजग है तो वही बिचौलिए अपना धान बेचने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कोरिया जिले का पटना धान खरीदी केंद्र हमेशा से सुर्खियों में रहता है पटना धान खरीदी केंद्र में पिछले वर्ष करोड़ों का घोटाला किया गया था बावजूद इसके प्रशासन पटना धान खरीदी केंद्र में 54 क्विंटल पुराना धान बेचने खरीदी केन्द्र पहुंचा था। किसान, निरिक्षण में पहुंच गए एसड़ीएम, तहसीलदार। किसान के धान को रिजेक्ट करते हुए रकबा समर्पण कराया।
धान खरीदी केन्द्र पटना में शुक्रवार को एक किसान अपने खाते में बेचने के लिए 54 क्वींटल पुराना धान लेकर पहुंचा था लेकिन निरिक्षण में एसड़ीएम दीपिका नेताम और तहसीलदार प्रतीक जायसवाल भी पहुंच गए और उनकी नजर किसान के धान पर पड़ी, धान पुराना होने के कारण धान को रिजेक्ट कर दिया गया और किसान के खाते के 54 क्वींटल के रकबा को किसान से समर्पण करा दिया गया ताकि दुबारा उस खाते में फर्जी तरीके से धान न बेचा जा सके। इसी तरह मिक्स धान लेकर बेचने के लिए पहुंचे 3 किसानों के धान को भी रिजेक्ट कर दिया गया।