
बैकुंठपुर। घर के बाहर रखी वाशिंग मशीन समेत वाहन में लगा एसी कंडेंसर चोर चुराकर भाग गए। मामले में बैकुंठपुर जूनापारा निवासी प्रवीण कुमार नायर की शिकायत पर सिटी कोतवाली में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी की रात प्रार्थी 10.30 बजे घर में खाना खाने के बाद सो गए थे। 11 फरवरी सुबह 7 बजे उठने पर घर की परछी में रखे 3 हजार रुपए की वाशिंग मशीन की मोटर, गाड़ी में लगे 7 हजार रुपए का एसी कंडेंसर चोर चोरी कर भाग गए। घर से करीब 14 हजार रुपए का सामान चोरी कर चोर फरार हो गए हैं। खोजबीन करने पर कही पता नहीं चलने पर सिटी कोतवाली में केस दर्ज करा दिया।
























