ओमान के सुल्तान की आज से तीन दिवसीय भारत यात्रा, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    नई दिल्ली। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक आज यानी शुक्रवार को भारत की अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सुल्तान अपने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे।भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक तौर पर पुरानी मित्रता है। यही नहीं भारत और ओमान के बीच लोगों के बीच संपर्क 5,000 साल पहले से होता आया है।वहीं, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध साल 1955 में स्थापित हुए थे और 2008 में इस रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड किया गया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की यह पहली भारत राजकीय यात्रा होगी।

    RO No. 13467/10