कोरबा। औराई गांव में टेकराम कंवर पिता चिन्ताराम कंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव तालाब के पास आम पेड़ पर लटका मिला है। मृतक पिछले कुछ समय से गुमसुम था। उसके व्यवहार में अचानक आये बदलाव से परिजन चिंतित थे। लोगों ने उससे पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। आज सुबह घर के लोगों को इस बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद करतला पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मर्ग पंचनामा के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।