कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के संबंध में ली बैठक

सूरजपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजग होकर कार्य करें। असामाजिक तत्वों के द्वारा की जाने वाली वारदातों, घटनाओं एवं विवादों पर पैनी नजर रखने कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने और अप्रिय स्थिति निर्मित होने की दशा में त्वरित रूप में कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने आपसी समन्वय एवं सहयोग को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी एसडीएम एवं एसडीओपी तथा तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कार्य करने को कहा । जिले में शांति व्यवस्था तथा सामाजिक सौहाद्र्र कायम रखने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के लिए कहा। जिले में कहीं पर सडक़ दुर्घटना के कारणों पर ध्यान रखते हुए उनको रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने को कहा साथ ही ऐसी घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत प्रदान करने के लिए कहा।

RO No. 13467/11