कवर्धा में हत्या के संदेह में पूर्व सरंपच का घर फूंका, एसपी SP अभिषेक पल्लव पर हमला, 80 हिरासत में

कवर्धा: कवर्धा जिला मुख्यालय से सौ किलोमीटर दूर रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में रविवार को पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के परिवार के चार लोगों को बंधक बनाकर उनका घर फूंक दिया गया। मकान से एक व्यक्ति का झुलसा हुआ शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं परिवार के एक सदस्य का अब तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण रविवार की सुबह गांव के ही युवक शिवप्रसाद साहू की लाश फंदे से लटकी हुई हालत में पाए जाने के बाद आक्रोशित थे। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि मृत युवक और पूर्व सरपंच के परिवार के बीच जमीन विवाद था। इधर, गांव में तनाव की खबर पाकर पहुंचे पुलिस बल पर पथराव किया गया। इसमें एसपी अभिषेक पल्लव समेत आठ से दस पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने 80 से अधिक महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह शिवप्रसाद की फंदे से लटकी लाश मध्यप्रदेश में पाई गई। कवर्धा और मध्यप्रदेश की सीमा लगी हुई है।

RO No. 13467/11