कामगारों की पदोन्नति के लिए प्रयास

कोरबा। एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में काम करने वाले कामगारों की पदोन्नति के लिए एसईकेएमसी जोरदार प्रयास कर रहा है। आईआर बैठक में इस मामले को जोर शोर उठाया गया। छंद राम राठौर जीवराखन चंद्रा अनिल राठौर, शिशु पाल केंवट, राम कुमार चंद्रा, दशरत साहू, सहदेव जाटवर , ने कहा कि अनेको कर्मचारी पदोन्नति की राह देख रहे है। समय पर पदोन्न्ति नहीं होने से किनके वेतन पर असर पड़ता है। इसी तरह मोटर साइकिल व साइकल स्टैड को व्यवस्थित करने की मांग की गई । जिसमें कहा गया कि वाहन चालको को वाहन खड़ी करते समय परेशानी होती है। सभी शौचालयों में पानी की आपूर्ति लगातार किए जाने की जरूरत है। कई बार पानी नही होने से कामगार परेशान हो जाते है। पेयजल के लिए सुलभ व्यवस्था होनी चाहिए।

RO No. 13467/11