
कोरबा। भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के पास दिल्ली से फोन आएगा। इसके लिए बूथ कार्यकर्ताओं का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। कई लोगों के फोन ठीक किये जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के समय भी बूथ कार्यकर्ताओं के पास दिल्ली से फोन आते थे। विधानसभा विस्तारकों को अपने-अपने क्षेत्रों में भेज दिया गया है। कटघोरा में विश्राम सिंह ठाकुर व रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सनत धीवर पहुंच चुके हैं। उन्होंने प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों को बूथ कार्यकर्ताओं का सत्यापन करने को कहा है। कटघोरा नगर मंडल व हरदीबाजार नगर मंडल में सत्यापन के कार्य कल से ही शुरू कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में कोरबा व तानाखार विधानसभा क्षेत्रों में भी बूथ कार्यकर्ताओं के सत्यापन होंगे। जिसके बाद से बार रूप से इनके पास फोन आएंगे।




















