
कोरबा। महाशिवरात्रि तक चलने वाले महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे कोरबा जिले के 10 लोगों की हादसे में मौत हो गई। ये सभी जिस बोलेरो में सवार थे, वह यूपी में एक बस से जा भिड़ी।
प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में पिछली रात करीब 2.30 बजे यह हादसा हुआ। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे, जबकि बस सवार यात्री घायल हुए हैं। इस हादसे के संबंध में मेजा थाना से कोरबा जिला पुलिस को जो सूचना प्रदान की गई है उसके मुताबिक बोलेरो क्रमांक सीजी 11 एमबी 4202 में सवार होकर दर्री थाना क्षेत्र के श्याम नगर (नीलगिरी बस्ती) दर्री थाना के पीछे निवासी ईश्वर(ईश्वरी) प्रसाद जायसवाल पिता बीबी जायसवाल व अन्य लोग महाकुम्भ स्नान के लिए जा रहे थे। जिला पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सात लोगों के मौत की सूचना दी गई है। मृतकों में ईश्वरी प्रसाद भी शामिल हैं, जो कि श्याम नगर नीलगिरी बस्ती दर्री थाना के पीछे के निवासी थे और वर्तमान में कलमीडुग्गू में निवासी अपने साला भागीरथी जायसवाल के साथ रह रहे थे, इन दोनों के अलावा संतोष सोनी, उनका पुत्र सौरभ सोनी, गंगा दास वर्मा, उनका पुत्र दीपक वर्मा, शिवा राजपूत, राजू साहू, बोलेरो का चालक और एक अन्य इस यात्रा पर थे। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो संतोष सोनी की है। भागीरथी, संतोष सोनी व अन्य लोग पेटी ठेकेदार के तौर पर काम करते थे। हादसे की सूचना उपरांत उनके परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं कलमीडुग्गू में शोक का माहौल है।
योजना टाली और बची जान
बोलेरो में सवार होकर जाने के लिए कलमीडुग्गु निवासी अनिल कुमार के पिता कोमल प्रसाद जायसवाल उम्र लगभग 65 वर्ष ने भी तैयारी कर ली थी लेकिन ऐन वक्त पर उनकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण वह महाकुंभ की यात्रा पर नहीं जा सके और इस हादसे से बच गया। उनके स्थान पर दूसरे युवक कोमल प्रसाद जायसवाल इस हादसे का शिकार ईश्वरी प्रसाद के रिश्तेदार हैं इसलिए पूरा परिवार शोकाकुल है।

























