कुचेना में धूमधाम से मना जन्माष्टमी का पर्व

कोरबा। कुचेना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहां हर साल आयोजन में एक नया पन देखने को मिलता है। इस बार भी जन्माष्टमी प्रतियोगिता में सबसे पहले छोटे बच्चों के लिए जमीन में मटकी रखी गई थी, वहीं मटकी फोड़ में महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया।जिसमें मटकी ऊपर में बांधी गई थी और मटकी फोडऩे के लिए 10 युवाओं को एक दूसरे के कंधे पर चढक़र मटकी फोड़े।कुचेना में 6 मटकी फोड़े गये। रहमान खान – अध्यक्ष युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा और युवा सेवा समिति कुचेना द्वारा सभी विजेता को 551रुपए नगद और श्रीफल पुरस्कार दिया गयाकार्यक्रम का अध्यक्षता रहमान खान अध्यक्ष युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा जी कर रहे थें ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनय बिंझवार जी, खेमचंद शर्मा जी, बी आर बंजारे जी, फीरत सिंह कंवर जी, चैत राम चौहान जी, रनमत चौहान जी ,उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि नूर मोहम्मद जी, नारायण कंवर जी, धीरपाल कंवर जी,सफी खान, कोटवार छेदीलाल जी, सतपाल कंवर जी समिति के अध्यक्ष शशि रंजन, उपाध्यक्ष निरज बंजारे, सचिव विकास यादव, शनिदेव ,सूरज बंजारे, प्रकाश कंवर, अमित, विक्रम कंवर,अभिनय कंवर, प्रमोद कंवर, पुनम केवट,अजय चौहान,विजय चौहान,सुभाष शोएब मिर्जा, हेमत गोसाईं,सहित बड़ी संख्या में बच्चे व महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित थे।

RO No. 13467/11