
जांजगीर-चांपा। घरेलु विवाद के चलते कुल्हाड़ी से संघातिक वारकर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बिरगहनी का है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 2 दिसंबर की रात्रि करीब 10.30 बजे की है। प्रार्थी फिरनलाल साहू निवासी डिपरीपारा बिरगहनी थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि खोजराम साहू अक्सर शराब पीकर अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा करता था। जिससे घरवाले हमेशा परेशान रहते थे। इस बात को लेकर उसके छोटे भाई बलराम साहू हमेशा दुखी रहने लगा। इसी दौरान सोमवार 2 दिसंबर को फिरनलाल तथा उसके दोनो भाई तथा परिवार के लोग खाना खाकर सो रहे थे। तभी रात्रि करीबन 10.30 बजे उसका छोटा बेटा नितिश कुमार साहू अचानक चिल्लाने लगा। घर के आंगन में जाकर देखा कि बलराम साहू द्वारा टांगी से अपने बड़े भाई खोजराम साहू के सिर में कई वार किया था जिससे जमीन में गिरकर खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी बलराम साहू ने बताया कि पास मत आओं नहीं तो तुम्हे भी मार दूंगा, उसके प्रार्थी की पत्नी के हाथ को पकड़ कर घर अंदर जानें लगा। इधर खोजराम की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही के उपरांत शव का पीएम कराया गया। डाक्टर के द्वारा शार्ट पीएम में खोजाराम की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होने लेख किया गया है। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी बलराम साहू निवासी बिरगहनी को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ की गई। उसने बताया कि रंजिश रखते हुये टांगी से प्राणघातक हमला कर हत्या करना तथा घटना में प्रयुक्त टांगी को घटना स्थल पर छोडक़र भाग जाना बताया गया।
























