
अकलतरा। विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा विधानसभा में गृह विभाग के अनुदान, चर्चा के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से ग्राम कोटमीसोनार में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी खोलने की मांग की। जिस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में जवाब देते हुए ग्राम कोटमीसोनार में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की । विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम कोटमीसोनार की आबादी 10 हजार से अधिक होने के साथ गांव जांजगीर चांपा जिले एवं बिलासपुर जिले के बार्डर पर स्थित है। गांव में राज्य का प्रसिद्ध क्रोकोडाइल पार्क स्थित होने से बडी संख्या में पर्यटक प्रतिदिन गांव में आते हैं। गांव में पुलिस चौकी खुलने से गांव के लोगों को सुरक्षा प्राप्त होने के साथ-साथ पर्यटक भी सुरक्षा के साथ गांव में आवागमन कर सकेंगे।



















