कोयला कामगारों को बजट का इंतजार

कोरबा। एसईसीएल कोरबा पूर्व केंद्रीय कर्मशाला के कामगारों को इस महीने एक सण्डे ड्यूटी ही मिला है। बजट नहीं होने से आने वाले दिनों में सण्डे ड्यूटी की देने की संभावना भी कम बताई जा रही है। यही हाल केंद्रीय कर्मशाला गेवरा का है। यहां पर भी एक सण्डे ड्यूटी दिया गया है। दोनों स्थानों पर प्रबंधन ने बजट के लिए प्रस्ताव भेजा है। यहां के श्रमिक संगठन बजट के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। इंटक के विकास शुक्ला ने बताया कि सण्डे ड्यूटी के लिए सभी संगठनों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय कर्मशाला कोरबा में भी प्रबंधन और जेसीसी की बैठक हुई थी। जिसमें प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही गई थी, इस प्रस्ताव के जाने के बाद अब कोयला कामगार बजट का इंतजार कर रहे है।

RO No. 13467/11