कोरबा-छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के आचार संहिता की घोषणा से पहले पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। इसमें संदिग्धों के साथ-साथ वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। कोरबा जिले के दर्री में पुलिस ने अभियान के तहत एक वाहन की जांच की तो उसे बड़ी मात्रा में चांदी की पायल मिलीं। इनके बिल मांगे गए है ताकि वैधता की पुष्टि हो सके। साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सामान चुनावी प्रपंच से भी जुड़ा हो सकता है।
दर्री थाना प्रभारी चमन लाल सिंह ने बताया शाम 5:00 बजे लगभग गोपालपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इस दौरान अज्ञात शख्स सड़क किनारे फेंककर भागा है।

पुलिस ने बताया कि जब्त चांदी की कीमत 4 लाख लगभग है। मामले की जांच कर रही है। इसे किसने फेंका है जानकारी जुटाई जा रही है।