
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले की चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति आज किसी से छिपी नहीं है जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था विगत 5 वर्षों में जिस तरह से चरमरा गई है उसमें व्यापक पैमाने पर सुधार की आवश्यकता है पिछले सरकार के द्वारा किए गए करोड़ों की घोटाले जो जांच के नाम पर फाइलों में दब गए। तो वही जिले का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बदहाल व्यवस्था एक संविदा कर्मचारी ने बिगाड़ कर रख दी है उक्त संविदा कर्मचारी पिछले 5 वर्षों से कोरिया जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है लेकिन किसी भी प्रशासन में दम नहीं जो यहां की व्यवस्था को सुधार सके चाहे सत्ता कांग्रेस का रहा हो या बीजेपी का किसी का मजाल नहीं की ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के ऊपर कोई कार्रवाई कर सके तो वही प्रशासनिक व्यवस्था कांग्रेस शासन में भी वही थी और भाजपा शासन में भी वही है बावजूद इसके भाजपा शासन में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आ रही है निश्चित तौर पर जिला प्रशासन कोरिया का यह प्रयास कितना सफल हो पता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की व्यापक रूप से समीक्षा किए जाने की जरूरत है ज्ञात होगी जिला प्रशासन कोरिया के द्वारा विगत दो दिनों में जो प्रयास किया गया निश्चित तौर पर सराहनीय है। लेकिन जिला अस्पताल में आज भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में अस्पताल प्रबंधन अपने आप को नाकाम साबित कर रहा है जिला अस्पताल की व्यवस्था को नींद से जगाने के लिए व्यापक पैमाने पर सर्जरी की आवश्यकता है तो वही जिला अस्पताल के समीप सार्वजनिक शौचालय जो बंद पड़ा है उसे पुन: चालू किए जाने की आवश्यकता है जिससे जिला अस्पताल में आए मरीज के परिजनों को खुले में जाने की जरूरत ना रहे इसी प्रकार अस्पताल के समीप नलकूप के पास व्यापक पैमाने पर गंदगी तथा गंदा पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जहां पर पानी निकासी की व्यवस्था करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है लेकिन ऐसा कब हो पाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। जिला प्रशासन कोरिया को इस और विशेष ध्यान देने की जरूरत है तथा स्वास्थ्य विभाग में व्यापक पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए तथा स्वास्थ्य अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए व्यापक सुधार की आवश्यकता है जिसे कर पाने में जिला प्रशासन कितना सक्षम साबित पता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा मामला चाहे जो भी हो अभी भी जिला अस्पताल के व्यवस्था को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं ज्ञात हो कि शासन सत्ता बदली है अधिकारी कर्मचारी वही है।


























