
सक्ती। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक हुई। सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक डॉक्टर चरण दास महंत, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, डीएफओ प्रियंका पांडेय, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावते, परियोजना निदेशक बीपी भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियो की उपस्थिति में हुई। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रस्तावित कार्य योजना में शामिल कार्यों के संबंध में बारी–बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिस पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा और विचार विमर्श किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवगठित सक्ती जिला और लोगों के विकास कार्यों में डीएमएफ की राशि का सदुपयोग करने कहा गया।





















