
जांजगीर चंापा। जांजगीर-चांपा में बारिश में खराब सडक़ें लोगों के लिए मुसीबतें साबित हो रही है। बारिश पूर्व अगर मेंटनेंस में ध्यान दिया गया होता तो हालात ऐसे नहीं होते। अब तो हालात यह है कि जिला मुख्यालय में प्रवेश के रास्तों में ही जानलेवा सडक़ों का सफर शुरू हो जाता है।
बारिश के दौरान यहां से सफर जानलेवा साबित हो रहा है। सडक़ की हालात देखकर यहां से गुजरते समय ही लोगों को ऐसा लगता है कि जैसे किसी गांव-देहात में एंट्री करने जा रहे हैं। कई बार लोग यहां मरते-मरते बच रहे हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। लोग किसी फिसलकर बाइक से गिर रहे हैं तो कभी फोर व्हीकल गाडिय़ां फंस रही है।
स्थिति तब खराब हो जाती है जब कोई विशालकाय वाहन यहां गड्ढों में फंस जाता है तब जाम के बीच लोगों को जान हथेली पर लेकर चलना पड़ता है। वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के नाम पर बीच-बीच में मुरूम-जीरा गिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी जाती है।



















